कोटा : दर्दनाक हादसे में हुई सात साल के मासूम की मौत, खेलते हुए गिरा छत से

By: Ankur Thu, 03 Dec 2020 1:06:05

कोटा : दर्दनाक हादसे में हुई सात साल के मासूम की मौत, खेलते हुए गिरा छत से

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालक की खेलते-खेलते छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे कॉलोनी पुलिस ने बताया कि रामदास नगर पुरोहितजी की टापरी निवासी सूरज (7) पुत्र सागर महावर 30 नवंबर को घर की छत पर खेलते समय गिर गया। जिसका दो दिन से एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा था। बालक ने बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी माैत हाे गई। पिता सागर ने बताया कि बालक खेलते खेलते दूसरे की छत पर जाने की कोशिश में नीचे गिर गया। पुलिस ने शव एमबीएस मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।

तबीयत खराब होने पर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञाननगर थाना क्षेत्र के अपना घर आश्रम में रहने वाले एक व्यक्ति की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने से एमबीएस में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र 40 वर्ष करीब, रंग सांवला, कद 5 फुट 2 इंच है। आश्रम स्टाफ अज्ञात लावारिस को अचानक तबीयत खराब होने पर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

ये भी पढ़े :

# कोटा : पिता की मौत के 12वें दिन वकील बेटे ने भी चंबल पुल से कूदकर दे दी जान

# जोधपुर : चार घंटे तक धधकती रही हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री, दस दमकलों की मदद से पाया गया काबू

# मथुरा: प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, हुई मौत; दोनों ने बनाया था आत्महत्या का प्लान

# महोबा: 20 घंटे बाद बोरवेल से निकाला जा सका मासूम, नहीं बची जान

# नालंदा: बेवफाई का बदला लेने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, दुल्हन के काटे बाल, फेविक्विक से चिपका दी आंखे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com